फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में सोमवती अमावस्या पर घाघरा नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

लखीमपुर खीरी के धौरहरा में सोमवती अमावस्या पर जालिम नगर पुल घाघरा नदी घाट पर स्नान करने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पुलिस ने युवक की तलाश स्थानीय गोताखोरों की मदद से शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। खमरिया कोतवाली क्षेत्र के ऊंच गांव निवासी शशिकांत मौर्या (26) पुत्र नन्दलाल सोमवार सुबह सात बजे सोमवती अमावस्या पर स्नान करने जालिम नगर पुल घाघरा नदी घाट पर गया था। नहाने समय युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। सूचना पर धौरहरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में जाल डाल कर युवक की तलाश शुरू की पर पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नदी में डूबे युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें