फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में स्कूल वैन को डंपर ने मारी टक्कर, सात बच्चे घायल, मची चीख-पुकार

लखीमपुर खीरी जनपद के पसगंवा थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर-मोहम्मदी रोड पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे खजुआ के पास स्कूल वैन और डंपर की टक्कर हो गई। इससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। स्कूल वैन काफी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में सात बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को वैन से निकाला। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलें से घायल बच्चों को शाहजहांपुर के भावलखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कुछ बच्चों को बाइक से ले जाकर भर्ती कराया गया है। पीबी इंटर कॉलेज बरैचा स्कूल की बैन थी। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। वहीं, मौके से डंपर छोड़कर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें