लखीमपुर खीरी में रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिला जेल में बहनों की भीड़ जुटी। सोमवार को मुलाकात में बहनों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसको लेकर जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए। जेल परिसर में ही पंडाल लगाया गया। बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान कई बहनों के आंसू छलक आए।