फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में मतगणना की तैयारियां पूरी, डीएम और एसपी ने लिया जायजा

लखीमपुर खीरी जिले की खीरी और धौरहरा लोकसभा सीटों पर मंगलवार को मतगणना होनी है। राजापुर मंडी में मतगणना होगी। यहां विधानसभा वार बनाए गए पंडाल में टेबल और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान हुआ था। इसमें खीरी सीट से 11 और धौरहरा से 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। ईवीएम को राजापुर मंडी में बनाए गए स्ट्रांगरूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मंगलवार को मतगणना के बाद होगा। प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीएम और एसपी समेत अन्य अफसरों ने सोमवार को तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें