फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में गोली लगने से चिकित्सक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में तेंदुहा गांव निवासी चिकित्सक अरुण शुक्ला की गोली लगने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। लोगों का कहना है कि डॉक्टर अरुण शुक्ला रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, इस दौरान फायर हो गया। गोली उनके सीने में लग गई। घरेलू कलह की भी चर्चा है। वहीं परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। फूलबेहड़ थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें