लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार सुबह को शहर के बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे समेत लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन हाईवे, पलिया व निघासन हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। हाईवे पर सभी वाहन लाइट जलाकर जाते दिखे। सोमवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।