लखीमपुर खीरी जनपद के महगंवा शहर से सटे बालूडीह गांव में शनिवार दोपहर के वक्त में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन हवा तेज चलने की वजह से आग ने चारों झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना से पीड़ित परिवारों में चीख पुकार मची रही।