लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार की दोपहर खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी और सदर विधायक योगेश वर्मा के साथ जिले को 59 निर्माण परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 33 निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण व 26 का संयुक्त रूप से बटन दबाकर शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण मंत्री ने (अधीक्षण अभियंता) एसई एनके वर्मा को मंच पर बुलाया और कहा कि जनता को बताएं कि कब तक काम पूरा कराएंगे। इस पर एसई ने कहा कि 15 जनवरी से काम शुरू कराएंगे। साल भर मे काम पूरा कराएंगे। लोक निर्माण मंत्री ने प्रदेश और केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए जनता से तीसरी बार मोदी सरकार का नारा भी लगवाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले विपक्ष के लोग आएंगे। लोगों को भड़काने का प्रयास करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।