फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गोला गोकर्णनाथ में उमड़ी भीड़, एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में सावन के दूसरे सोमवार को पौराणिक शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का विशाल जनसमूह उमड़ा। प्रशासन के अनुसार, सुबह दस बजे तक एक लाख दस हजार लोगों ने जलाभिषेक किया। भीड़ के भारी दबाव के चलते शिव मंदिर कमेटी ने रविवार रात डेढ़ बजे मंदिर के कपाट खोल दिए। सोमवार सुबह नौ बजे तक गर्भ गृह के द्वारों पर अरघे लगवाकर जलाभिषेक कराया गया। धार्मिक नगरी गोला गोकर्णनाथ हर हर महादेव की जयकारों से गूंज उठी। कॉरिडोर के मुख्य मार्ग में शिवम चौराहे पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग मौजूद थे। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष ने भी कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। श्रद्धालुओं ने रविवार रात से ही मंदिर मार्ग में डेरा जमा लिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें