लखीमपुर खीरी में पढुआ थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 49 महंगे मोबाइल बरामद किए हैं। जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। सीओ महक शर्मा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गिरोह के सभी लोग झारखंड के रहने वाले हैं। ढखेरवा में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। यहां बाजार और भीड़ में मौका पाकर मोबाइल चोरी करते थे। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर ढखेरवा से इन लोगों को गिरफ्तार किया। चोरी किए हुए मोबाइल अन्य प्रदेशों में ले जाकर बेच देते थे।