फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में बिजली संविदा कर्मियों ने दिया धरना, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिजली उप केंद्र पर धरना दिया। उन्होंने आर-पार की लड़ाई का एलान किया। कर्मचारी शुक्रवार को मध्यांचल वितरण के लखनऊ कार्यालय पर प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन करेंगे और अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 18 जनवरी से जिले में पूर्ण कार्य बहिष्कार और सांकेतिक सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। संगठन के महामंत्री अमित कुमार मिश्रा के अनुसार वर्ल्ड क्लास कंपनी ने टेंडर एग्रीमेंट में केवल 18 कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रावधान रखा है, जबकि वर्तमान में शहर के पावर हाउस पर 36 से 46 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों ने बताया कि इतने कर्मियों के रहते बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं चल पाती तो फिर 18 कर्मचारियों से कैसे काम चलेगा। संविदा कर्मचारियों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें