फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया अन्नपूर्णा कुंज का लोकार्पण

लखीमपुर खीरी के धौरहरा में डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल और विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने सोमवार को गांव महादेव में मिशन शक्ति के तहत 201 कन्याओं को भोज कराया। साथ ही पौधरोपण करते हुए अन्नपूर्णा कुंज का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही समूह सखियों से बात कर कुटीर उद्योग के लिए प्रेरित किया। विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने अन्नपूर्णा कुंज को विद्यालय में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को और सशक्त व पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर एसडीएम शशिकांत मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल, खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे सहित शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें