बदायूं में गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की। तड़के से ही बदायूं समेत कई जिलों से भक्त घाट पर पहुंचे। 'हर-हर गंगे' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भीड़ के कारण कछला मार्ग पर जाम लगा। पुलिस और गोताखोरों की टीम सुरक्षा में तैनात रही। घाट पर मेले जैसी रौनक भी दिखी।