फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में वन विभाग के पिंजरे में फंसी खूंखार बाघिन... दहाड़ से सहमे लोग

लखीमपुर खीरी के मैलानी और गोला रेंज क्षेत्र में पिछले पांच माह से दहशत का पर्याय बनी बरौंछा की बाघिन बुधवार रात बकरी के लालच में वन विभाग के पिंजरे में फंस गई। इसके बाद ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम ने भी राहत की सांस ली। बाघिन का नया ठिकाना अब दुधवा टाइगर रिजर्व का जंगल होगा। मैलानी और गोला रेंज की सीमा पर बरौंछा नाला क्षेत्र से सटे कुकरा, ढ़ाका, कुंवरपुर, हजरतपुर, देवीपुर, प्रतापपुर समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के अलावा बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर बाघिन की पिछले पांच माह से चहलकदमी बनी हुई थी। यह बाघिन कुकरा गांव निवासी प्रदीप कुमार (12) और 100 से अधिक पालतू पशुओं की जान ले चुकी थी। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाए। बुधवार रात एक पिंजरे में बाघिन फंस गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें