लखीमपुर खीरी में सर्दी और कोहरे का सितम जारी है। सुबह के वक्त कोहरे के कारण हाइवे पर दृश्यता काफी कम हो जाने से वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। इधर शहर में दिनभर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए। रविवार को न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।