लखीमपुर खीरी में बामसेफ ने रविवार को 'लोक महोत्सव आरक्षण दिवस' मनाया। इस अवसर पर एक क्लस्टर अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पहले शहर में संविधान चेतना रैली निकाली गई। अधिवेशन में सेवानिवृत्त शिक्षक नंदलाल वर्मा ने संविधान को समान अधिकार देने वाला बताया। सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक सुरेंद्र प्रसाद ने आरक्षण को सामाजिक न्याय का सांविधानिक माध्यम कहा। अधिवेशन में सामाजिक न्याय और आरक्षण व्यवस्था पर चर्चा हुई।