फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के ग्रंट 12 गांव में शारदा का कहर, कटान से एक और मकान नदी में समाया

लखीमपुर खीरी के निघासन इलाके के ग्रंट नंबर 12 गांव में शारदा नदी का कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर शाम गांव निवासी रत्तीराम यादव का पक्का मकान नदी में समा गया। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक गांव के करीब 122 घर शारदा नदी में समा चुके हैं। हालात ऐसे हैं कि गांव का वजूद ही खतरे में पड़ गया है। कटान से प्रभावित परिवार सड़क किनारे उमस भरी गर्मी में कहीं तिरपाल तो कहीं खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। कटान पीड़ितों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी प्रशासन ने अब तक कटान रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर समय रहते पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो पूरा गांव ही नदी में समा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें