लखीमपुर खीरी जनपद के विकास खंड बिजुआ की ग्राम पंचायत बहादुर नगर के मजरा सेमरिया में कई गिद्धों के मरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विषाक्त मांस खाने से 26 गिद्धों की मौत हो गई है। पांच गिद्ध खेतों में तड़पते देखे गए हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।