सेवरही के शिवाघाट मे 2 फरवरी से 10 फरवरी तक नौ दिवसीय महाशिवपुराण कथा व महायज्ञ का आयोजन किया जाना है | जिसे लेकर सोमवार को पूरे गाजे बाजे के साथ बाबा पंचेश्वरनाथ शिव मंदीर से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी|जिसमे हजारों की संख्या मे श्रद्धालु महिलाओं व बालिकाओं ने भाग लिया | सबसे पहले महिलाओं नेवैदिक मंत्रोच्चार के साथ बांसी नदी मे कलश भरा और हर हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा निकाला गया | यह यात्रा शिवशक्तिनगर, अम्बेडरनगर,चनरी चौराहा,पुलिस चौकी चौराहा, राम जानकी चौराहा,मालगोदाम चौक,आजाद चौक,स्टेशन चौक, शहीद स्मारक,महाराणा प्रताप चौक होते हुए बाबा पंचेश्वरनाथ शिव मंदीर स्थित यज्ञ मंडप पहुँचा | जहाँ सभी कलशों को विशेष पूजा पाठ के साथ स्थापित किया गया