कुशीनगर के पडरौना कोतवाली के खिरकिया में मंगलवार को सुबह दो युवको के विवाद में गोली चल गई। एक युवक ने पुलिस के सामने दूसरे युवक पर फायरिंग कर दिया। गोली चलने के बाद अफरा तफरी मच गई और पुलिसकर्मी भी भागने लगे। घायल युवक को मेडिकल कालेज कुशीनगर पहुंचाया गया, जहां से बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। गांव वालों ने लाइसेंसी असलहा से गोली मारने का आरोप लगाया है। गोली कमर से ऊपर लगने से युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोली मारने के बाद युवक मौके से भाग गया। पूरी घटना को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।