रकबा जंगली पट्टी मे गंडक नदी के किनारे आगामी 27 अक्टुबर से 30 अक्टुबर के बीच होने वाले चार दिवसीय मॉडल राकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता को लेकर टेंट लगाने के साथ अन्य सभी आवश्यक तैयारियां बुधवार से शुरू हो गयी है | जहाँ से राकेट लांचिंग की कंट्रोल प्रणाली कार्य करेगी और लोग राकेट प्रक्षेपण को देख सकेंगे |वही सीओ सदर पड़रौना और एसडीएम तमकुहीराज ने प्रक्षेपण स्थल सहित आस पास गाँवों मे सुरक्षा का जायजा लिया और अपने मातहतो को आवश्यक निर्देश दिये |