पडरौना नगर पालिका क्षेत्र के विस्तारित मटिहनिया खुर्द वार्ड नंबर 24 माधवराव सदाशिवराव गुणवारकर नगर में स्थित छठ घाट की साफ-सफाई न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी फूट पड़ी है। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे नाराज नगरवासी छठ घाट पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की जोरदार मांग की।