फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी महासभा ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

रोहित सिंह Updated Mon, 06 Oct 2025 05:12 PM IST

ओबीसी महासभा की तरफ से सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इसमें महासभा के लोगों ने ओबीसी वर्ग के लोगों केा सामाजिक सुरक्षा, न्याय एवं संवैधानिक संरक्षण देने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग गई। महासभा के डॉ. नारायण पटेल की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे ओबीसी महासभा से जुड़े लोगों ने कहा कि संविधान लागू होने के 75 वर्ष बाद भी अन्य पिछड़ा वर्ग को समान अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, न्याय तथा सम्मान पूर्वक जीवन जीने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। समय-समय पर समाज में विभाजनकारी शक्तियां सामाजिक सौहार्द एवं संविधानिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचा रही हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को गंभीरता से लेते उनके खिलाफ कार्रवाई करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें