नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित 'मिशन शक्ति 5.0' के तहत पुलिस लाइन से रविवार को नारी शक्ति बाइक रैली निकाली गई। यह रैली जिला मुख्यालय से निकलकर सोहरौना, छावनी के रास्ते पडरौना सुभाष चौक पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। रैली को रवाना करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संकल्प भी साकार करेगी। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या आदि मौजूद रहे।