कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी संदीप यादव (24) पुत्र शिवधर यादव की शनिवार की रात करीब 11 बजे घर से बुलाकर गांव में टावर के पास हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार उसने किसी को अपने जाने की जानकारी नहीं दी थी। रात करीब एक बजे संदीप के मोबाइल फोन से गांव के ही एक युवक के पास कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि संदीप गांव स्थित मोबाइल टावर के पास पुलिया पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है।