कसया थाना क्षेत्र के पंडित दीनदायल नगर स्थित प्रॉपर्टी डीलर रेड हिल्स के कार्यालय और मल्लूडीह स्थित उनके घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। दो इनकम टैक्स की दो अलग-अलग टीम बीते करीब तीन घंटे से जांच पड़ताल कर रही है। रेड हिल्स के मालिक आलमगीर अंसारी जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। रेड हिल्स के मालिक आलमगीर अंसारी के घर पर भी इनकम टैक्स की छापेमारी जारी। कार्यालय और घर के बाहर पुलिस तैनात है। किसी को भी परिवार में मौजूद लोगों को घर के बाहर जाने नही दे रही है।