मनमानी फीस वसूली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को बुद्ध पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने प्राचार्य का घेराव किया। उनके वसूली की धनराशि वापस कराने के आश्वासन पर नाराज छात्र नेता माने। उन्होंने वसूली गई अधिक धनराशि वापस नहीं होने की स्थिति में कालेज बंद कराने की चेतावनी भी दी। बुद्ध पीजी कॉलेज के छात्र नेता अजीत कुमार सिंह की अगुवाई में छात्र - छात्राओं ने दोपहर बाद प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र का घेराव किया।