क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.संजय कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चर्म रोग, खांसी, वायरल बुखार,पेट दर्द समेत विभिन्न बीमारियों का उपचार किया। दोपहर दो बजे तक कुल 32 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवा वितरित की गई।