कुशीनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और श्रम बंधु समितियों की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों, व्यापारियों और श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम ने नथुनी कुशवाहा की गुड़ उद्योग इकाई के संपर्क मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए चकरोड की पैमाइश कर एक सप्ताह में कार्रवाई पूरी करने को कहा।