पदयात्रा के क्रम में सोमवार को कुशीनगर विधानसभा की भव्य एकता यात्रा निकाली गई और अखंड राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके सपने साकार करने का संकल्प लिया गया। मुंडेरा रतनपट्टी मठ से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुशीनगर विधायक पी०एन० पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह ,पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय, पूर्व विधायक पवन केडिया, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी और कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल निकाली गई एकता यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।