जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर कीअध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति के सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट साभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक दौरान वृक्षारोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत कुशीनगर में दिनांक 09 जुलाई 2025 को एक ही दिवस में कुल 3972500 (वन विभाग 1049600 एवं अन्य 23 विभाग 2922900) रोपित पौधो की देख-रेख सुरक्षा, जीवितता एवं रोपित पौधो के जिओंटैग के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। समीक्षा में पाया गया कि गृह विभाग, राजस्व, ऊर्जा, नगर विकारा, कृषि, लोक निर्माण, माध्यमिक, पंचायतीराज एवं उच्च शिक्षा विभाग का जिओटैगिंग कार्य पूर्ण नहीं है, के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा उक्त विभागों को तीन दिन के भीतर जिओंटैग कार्य शतप्रतिशत करने हेतु निर्देशित किया गया।