गोरखपुर सोनौली राजमार्ग पर स्थित भैया फरेंदा निर्माणाधीन ओवरब्रीज से रविवार की देर रात तेज रफ्तार से आ रही कार गिर गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसको हल्की चोटें आईं है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना के जांच में जुटी हुई हैं।
रविवार की रात में करीब एक बजे गोरखपुर से तेज रफ्तार से सोनौली की तरफ जा रही कार फरेंदा निर्माणाधीन ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। घटना में चालक को हल्की चोटे आई है। वह मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि कार लखनऊ से आ रही थी।
बताया जा रहा है कि गूगल मैप की गलती से कार इस तरफ आ गई और ये हादसा हो गया।