कुशीनगर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को जिला उद्योग बंधु/व्यापार बन्धु/श्रम बंधु की बैठक डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। डीएम ने कहा कि विधानसभावार 5-5 एकड़ की भूमि उद्योग स्थापना के संबंध में शासन को शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके अलावा अन्य विकास के कामों की चर्चा और निर्देश दिए गए।