कोखराज हाईवे पर एलपीजी टैंकर ब्लास्ट का वीडियो आया सामने 26 जून को कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के सिरोही टोल प्लाजा पर हुए एलपीजी टैंकर ब्लास्ट का वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि डिवाइडर से टकराकर टैंकर में रिसाव शुरू हो गया और इसके बाद जनरेटर की चिन्गारी से आग लग गई। हादसे में चालक समेत टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे छह लोग बुरी तरह झुलस गए। इसमें से चालक समेत पांच की मौत हो चुकी है। एक की हालत नाजुक बनी हुई है।