मंझनपुर बीआरसी के मीरापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय मे स्कूल के ड्रेस में छात्राओं से क्लास रूम की सफाई का कराने जाने का मामला सामने आया है। क्लास रूम की फर्श में पानी डाल धुलाई का वीडियो किसी ग्रामीण ने मोबाइल से तैयार कर वायरल कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अफसर जांच के बाद आरोपी प्रिंसिपल पर कार्यवाही की बात कह रहे हैं।