पश्चिम शरीरा।कोतवाली क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव में मंदिर की तरफ दरवाजा खोलने के लेकर रविवार को गौरक्षा प्रमुख रूपेंद्र विश्वकर्मा कार्यकर्ताओ के साथ पांच घंटे पश्चिम शरीरा कोतवाली का घेराव व प्रदर्शन किया। जाफरपुर महावा गांव निवासी शमशाद अहमद के मकान के दो तरफ से रास्ता गुजरता है।जिसमे एक तरफ शमशाद पहले से ही गेट लगा रखा था।अब दूसरी तरफ दरवाजा खोलना चाह रहा है। इस तरफ मंदिर बना हुआ है।जिसमे गांव के लोग दरवाजा लगाने को रोक रहे थे।दोनों तरफ के तनाव को देखते हुए पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले एक वर्ग से 15और दूसरे वर्ग से 20लोगो को पाबंद किया था।