बीपी पब्लिक स्कूल तहसील रोड मंझनपुर के 75 छात्रों को छुट्टी के बाद बस से घर छोड़ने जा रहे थे। चालक बबलू ने बताया कि बस का अचानक कंप्रेशर फट गया और जैसे ही दुर्गंध आने लगी तुरंत बच्चों को उतार दिया। उसके बाद भीषण आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग को बुझाया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।