कासगंज पुलिस लाइन में योग दिवस पर वृहद योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। एमएलसी रजनी कांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, जिलाधिकारी मेधा रूपम योग आचार्य जेसी चतुर्वेदी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वल कर शुभारंभ किया। योग आचार्यों की टीम ने योग के महत्व पर विस्तार जानकारी दी। प्राणायाम, योग की जानकारी दी। योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। दो घंटे तक कार्यक्रम चला। योग आचार्यों एवं जन प्रतिनिधियों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सीडीओ सचिन, एडीएम राकेश पटेल, एसडीएम संजीव कुमार, भाजपा नेता केपी सिंह, गौरी शंकर शर्मा, नरेश नंदन, नवल कुलश्रेष्ठ सहित बड़ी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।