कासगंज। यातायात पुलिस की ओर से मंगलवार को शहर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यमराज की वेशभूषा में सजे कलाकार के साथ यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने लोगों को बिना हेलमेट के बाइक और दो पहिया वाहन न चलने के लिए जागरूक किया। यातायात पुलिस ने पंपलेट बांटकर कर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।