कासगंज के सहावर में नगला बलदेव निवासी पवन कुमार का आरोप है कि वह अपनी पत्नी राधा को सिर में दर्द होने पर जमालपुर स्थित नर्सिंग होम पर दवा दिलवाने के लिए ले गया। चिकित्सक ने पत्नी को भर्ती कर लिया और उसका इलाज शुरू कर दिया। पत्नी की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। चिकित्सक की लापरवाही से उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉक्टर राजीव अग्रवाल ने बताया कि अभी विभाग को इसकी सूचना नहीं दी गई है। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया की पुलिस को तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। महिला के मायके सूचना दी गई है।