फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिढ़पुरा के ब्लॉक संसाधन केंद्र में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

कासगंज के सिढ़पुरा में शिक्षक दिवस पर ब्लॉक संसाधन केंद्र में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने ब्लॉक के कर्मठ और परिश्रमी शिक्षकों को फूलमाला, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना और प्रोत्साहन के रूप में आयोजित किया गया था। इस इवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने कहा कि "शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। इनका योगदान अमूल्य है। आज के सम्मान समारोह में उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने विद्यालय और ब्लॉक को गौरवान्वित किया है। कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत से ही "निपुण भारत" जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा सकेगा। अक्टूबर तक प्रथम चरण और दिसंबर तक द्वितीय चरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें