फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कासगंज-सोरों मार्ग पर टायर फटने से पलटी मैक्स पिकअप, बड़ा हादसा टला

कासगंज–सोरों मार्ग पर नौवा फैक्ट्री के सामने बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। बदायूं जिले के लिए परचूनी का सामान लेकर जा रही मैक्स पिकअप का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरे सामान को सुरक्षित स्थान पर एकत्रित कराया। इसके बाद हाइड्रा मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त पिकअप को नजदीकी मिस्त्री की दुकान तक पहुंचवाया गया। हादसे में चालक नरेंद्र सहित सभी लोग सुरक्षित रहे। पुलिस ने मार्ग को जल्द साफ कर यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें