फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किसानों ने विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव, कार्रवाई के आश्वासन पर मानें

कासगंज के पटियाली-अलीगंज हाईवे मार्ग स्थित बीनपुर विद्युत उपकेंद्र का भारतीय किसान यूनियन भारत के किसानों ने घेराव किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी तिरमल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। किसानों ने घेराव करके सरकारी तंत्र के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई के आश्वासन पर मानें। उन्होंने मांग की है कि नगला घासी गांव निवासी मेघ सिंह के निजी नलकूप की विद्युत लाइन से गांव के ही दबंग व्यक्ति विजयपाल सिंह ने लाइनमैन से सांठ-गांठ करके जबर अपनी विद्युत लाइन जोड़ ली है। इस लाइन को तत्काल हटाया जाए। दूसरी मांग में कहा कि लाइनमैन प्रेमवीर की भ्रष्टाचार की लगातार शिकायत विभाग से की गई है। लेकिन, अभी तक उसको हटाया नहीं गया। लाइनमैन को तत्काल हटाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें