पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। बुधवार से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। वहीं बृहस्पतिवार को सुबह से ही काफी घना कोहरा छाया रहा। कासगंज रेलवे स्टेशन पर कोहरे के बीच से ट्रेने अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं । कोहरा के चलते फर्रुखाबाद, बरेली और मथुरा की ओर से आने जाने वाली ट्रेनें लेट हुईं। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन लेट हो जाने पर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। सड़क पर वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से गुजर रहे थे।