फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांवड़ियों के लिए फोरलेन मार्ग किया वन वे

धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Feb 2025 12:53 PM IST

कांवड़ मेला में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए तीर्थनगरी सोरोंजी से लेकर नदरई तिराहे तक फोरलेन मार्ग को वन वे कर दिया गया है। सड़क की एक साइड में आने व जाने वाला ट्रैफिक संचालित हो रहा है। जिससे शहरी इलाके में जाम लगने से आम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं कांवड़ियों के वाहन भी दिनभर जाम में फंसते रहे।बार बार लगने वाले जाम को खुलवाने में पुलिस की टीमें व यातायात पुलिस की टीमें जुटी रहीं। दिन में भीड़ बढ़ने पर जाम लग गया। वहीं शाम के समय आने और जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ सड़कों पर उमड़ी तो फिर से जाम लग गया। बिलराम गेट चौराहे से लेकर मिशन तिराहे तक काफी वाहन फंसे हुए थे। माल गोदाम चौराहे पर विषम स्थिति थी। देर शाम को जाम से लोग परेशान होते नजर आए। मालगोदाम चौराहे पर जाम में फंसे वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह काफी देर से फंसे हुए है। उन्हें बरेली जाना है। आधा घंटा हो चुका है। ऐसी ही परेशानियां अन्य लोगों को हुईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें