बिठूर थानाक्षेत्र के मंधना जीटी रोड हाईवे पुलिया के पास रहने वाले संजय कुमार (35) की बुधवार देर शाम घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मृतक के ताऊ के बेटे राम सिंह ने 112 डायल कर सूचना दी कि संजय के साथ रिश्ते के एक बहनोई ने मारपीट की है। इसी वजह से संजय की मौत हुई है। वहीं, मृतक की मां ननकी और बड़े भाई दीपू ने आरोप को गलत बताया। दीपू ने कहाकि संजय शराब का लती था। कुछ दिनों से बीमार था।