फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना घाट पर नहाते समय डूबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में मूसानगर थाना के मुक्तादेवी यमुना घाट पर सोमवार की सुबह नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक के डूबने की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों की टीम ने नदी से शव को बरामद कर लिया। जालौन जिले के कुठौंद थाना के चौथ निवासी मदन सिंह (35) मुक्ता देवी यमुना घाट में नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। गोताखोरों ने घाट से उनके शव को बरामद कर लिया। भाई हरि ने बताया कि वह सुबह निजी बस से ग्रामीणों के साथ मुक्तेश्वरी मंदिर दर्शन करने व जवारे चढ़ाने के लिए घर से निकले थे। दर्शन से पहले नहाने के लिए कुछ ग्रामीणों के साथ घाट पर गए। जहां नहाते समय पानी में डूबकर उनकी मौत हो गई। अनहोनी से मां कमला देवी, पत्नी शांतुना देवी, बेटी मिष्ठी, सृष्टि व बेटे सूर्या का रो-रोकर हाल बेहाल है। मूसानगर थानाध्यक्ष शिवनारायन सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें