फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चैत्र नवरात्र की अष्टमी को सभी देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, महागौरी की आराधना कर मांगी समृद्धि

चैत्र नवरात्र की अष्टमी को शनिवार को श्रद्धालुओं ने अष्टांग योग की अधिष्ठात्री महागौरी की विधि-विधान से आराधना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। भोर होते ही राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां को चुनरी, फल-फूल व मिष्ठान अर्पित कर पूजन किया। घरों और मंदिरों में देर रात तक देवी जागरण हुए। मंदिरों में लोगों ने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। सुबह से ही राजधानी मार्ग दुर्गा मंदिर में देवी के आठवें स्वरूप महागौरी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। पट खुलते ही देवी मां के दर्शन कर लोगों ने पूजा अर्चना की। देवी मां की महाआरती के बाद भोग लगाया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि हवन पूजन के साथ आहुतियां दी गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। उधर, डाकतार कालोनी स्थित छोटी दुर्गा माता मंदिर और कंचन नगर में कंचनामाई मंदिर में देवी दर्शन करने के लिए सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें