डफरिन अस्पताल में बीते दो सालों बाद अब मिल्क बैंक का इंतजार खत्म हुआ है। यहां अगले महीने से लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (मिल्क बैंक) की शुरुआत हो गई है। शासन की ओर से इसके लिए करीब आठ लाख रुपये का बजट भी मिल गया है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रुचि जैन ने कहा है कि हमें बजट मिल गया है। उपकरण खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। डफरिन महिला चिकित्सालय में पिछले वर्ष बनने वाले लैक्टेशन प्रबंधन यूनिट (एल एम यू) का कार्य बजट की वजह से रुक गया था। यूनिट के भवन के लिए मिला बजट पर्याप्त नहीं था। करीब सवा लाख रुपये पिछले वित्तीय वर्ष में मिला था, जिससे एलएमयू का भवन नहीं बन सकता था।