फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फैक्ट्री गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन; डेढ़ महीने से नहीं मिली तनख्वाह

गोविंद नगर सीटीआई क्षेत्र स्थित डीपी कास्टिंग और हब शालीमार इंडस्ट्रीज में काम करने वाले मजदूरों ने सोमवार को वेतन न मिलने पर विरोध जताया। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें पिछले डेढ़ महीने से तनख्वाह नहीं मिली है। बताया गया कि दोनों फैक्ट्रियों में करीब 100 मजदूर कार्यरत हैं। वेतन न मिलने से मजदूरों के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। इसी को लेकर सभी मजदूर फैक्ट्री गेट पर एकत्र हो गए और प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। मजदूरों का कहना है कि कई बार प्रबंधन से वेतन देने की मांग की गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिलता रहा। अब आर्थिक तंगी बढ़ने के कारण उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। फैक्ट्री गेट पर मजदूरों की भीड़ लगने से इलाके में हलचल का माहौल रहा। मजदूरों ने जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें